इस मामले पर माणक चौक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाहरपुरा स्थित एक मेडिकल शॉप पर ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी हो रही है. इस पर सोमवार की रात 9 बजे टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर दवा व्यवसायी राजेश माहेश्वरी को मेडिकल शॉप पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर ऑक्सीफ्लो मीटर बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक कोरोना काल में 7 साल से कम सजा वालों मामले में थाने से ही जमानत दे दी जाए. जिसके चलते आरोपी थाने से ही जमानत पर रिहा हो गया.
प्रिंट रेट को मिटा कर मंहगे दामों में बिकता था
थाना प्रभारी खान ने बताया ऑक्सीफ्लो मीटर का अधिकतम बाजार मूल्य 2250 रुपए है, जबकि आरोपी द्वारा उसे 4000 रुपए में बेचा जा रहा था आरोपी द्वारा ग्राहक को ज्यादा दाम में बेचे गए ऑक्सीफ्लो मीटर पर अंकित रेट को भी मिटा दिया गया था. उन्होंने बताया कि मौके पर तलाशी लेने पर दुकान से 7 ऑक्सीफ्लो मीटर जब्त किए गए. मेडिकल शॉप को सील कर दिया गया है.
0 टिप्पणियाँ