निगोतिया नर्सिंग होम में बिना मास्क लगाए लोगों एवं मिष्ठान भंडार पर चालानी कार्रवाई




  भिण्ड ।गोहद कोरोना संक्रमण के चलते कलेक्टर द्वारा  लॉकडाउन लगा है जिसमें कलेक्टर द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं ओटो मोबाइल मिकेनिकल आदि दुकान खोलने की छूट दी गई है जिसमें कई लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलकर दुकानदारी शुरू कर दी है पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा बाजार में राउंड लिया गया जहां कई लोग अपने प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए वहीं गोलंबर तिराहा पर चित्रकूट मिष्ठान भंडार पर ₹500 की चालानी कार्रवाई एवं निगोतिया नर्सिंग होम में बिना मास्क लगाए लोगों पर 2500/ रुपए की चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹3000 की चालानी कार्रवाई की गई इस कार्यवाही में मुख्य रूप से पटवारी महेंद्र भदौरिया,अनुज शर्मा संदीप जैन एवं पुलिस स्टाफ  मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ