➖➖➖➖➖➖➖
लहार कस्बे के निकट उदोतपुरा में उपंम्मन परिवार द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा में पूज्य सतीश कौशिक महाराज ने कहा हैं कि श्रीमदभागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जन्म जन्ममान्तर के पापों का नाश होता हैं। कथा श्रवण करने से जीव का मन वाणी पवित्र हो जाता है उक्त विचार सिद्धवावा प्रेतराज के स्थान पर
पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के प्रथम दिवस कही। पूज्य कौशिक ने कहा है की जिस व्यक्ति के ऊपर भगवान की अति कृपा होती है उसे श्रीमदभागवत कराने का शुभ अबसर प्राप्त होता हैं। श्रीमदभागवत कथा के प्रथम दिन गांव के माता मंदिर सेकड़ो की संख्या में माता बहनो ने मंगल कलश अपने शिर पर रखकर शोभा यात्रा निकाली गई श्रीमदभागवत कथा के पारीक्षित श्रीमती शारदा राधाचरन शर्मा ने अधिक से अधिक लोगो से मास्क लगाकर कथा श्रवण करने का अनुरोध किया
0 टिप्पणियाँ