भितरवार तहसीलदार ने बाइक पर सवार होकर की कोरोना की गाइडलाइन के परिपालन में कार्रवाई।



ग्वालियर :  जिले में भितरवार क्षेत्र में पूर्व घोषित 60 घंटे का लॉकडाउन को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती दिखा रहा है इसी को लेकर भितरवार SDM अश्वनी शर्मा के निर्देशन पर भितरवार तहसील दार श्यामू श्रीवास्तव ने शहर में  खुली दुकानों पर कार्रवाई  करते हुए कोविड नियमों का पालन न करते हुए 6 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई है।
 इससे पहले शनिवार शाम को भी दुकानों पर कार्रवाई करते हुए सील करने की कार्रवाई की गई थी।
 दरअसल भितरवार तहसील दार श्यामू श्रीवास्तव को वरिष्ठ अधिकारियों के परिपालन में भितरवार नगर में मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले जहां उन्होंने अवैध रूप से खुली दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई है वहीं उन्होंने बढ़ते कोरोना को देखते हुए सभी को  लॉक डाउन का पालन करने दुकान बंद करने की हिदायत दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ