ग्वालियर. कोरोना संक्रमण से पीडि़त लोगों के उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालयों के साथ विभिन्न निजी चिकित्सालयों को भी कोविड उपचार के लिए अधिकृत किया गया है। इन निजी चिकित्सालयों में कोविड उपचार के सभी संसाधान उपलब्ध है। इनमें आईसीयू वार्ड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध है। कोविड से पीडि़त कोई भी मरीज इन अधिकृत अस्पतालों में उपचार करा सकता है। इन निजी अस्पतालों को कलेक्टर ने बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया है। प्रशासन ने 6 नंबर भी जारी किए है, जिन पर इलाज व सहयोग न मिलने पर लोग शिकायत कर सकते है, वहीं शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इलाज न मिले तो यहां करें शिकायत
निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिए अगर कोई परेशानी आती है तो स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 0751-2646605, 2646606, 2646608, 2646609 और वाट्सएप नंबर 7089003193 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ