ग्वालियर. ग्वालियर में 60 घंटे का लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से प्रभावी हो गया। आज शनिवार को सभी बाजार बंद है पर लक्ष्मीगंज स्थित सब्जी मंडी में खूब भीड़ रही, ना तो बेचने वालों पर किसी का कंट्रोल था ना ही खरीदने वालों को किसी बात का डर नजर आया। ग्वालियर में 60 घंटे का लॉकडाउन सोमवार सुबह 6 बजे तका का है।
इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज शनिवार को लोगों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी इसके लिए केंद्र से बात की है और प्रदेश में एक कमेटी भी बनाई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ