दबोह. वार्ड नंबर 13 में एक गाय के पैर में गहरा जख्म था कीड़े पड़ गए थे गाय दर्द से तड़प रही थी मां गायत्री गौ रक्षा संगठन के युवा पत्रकार समाजसेवी हिमांशु मुद्गल को जानकारी लगी तो वह तत्काल उक्त गाय के पास पहुंचे उन्होंने तुरंत डॉ ओपी झा को बुलवाया और घायल गाय का उपचार करवाया यहां बता दें कि हिमांशु मुद्गल द्वारा पिछले काफी लंबे समय से दबोह नगर में घायल बीमार बेसहारा गायों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया रहा है बेसहारा गायों के लिए प्रशासनिक स्तर पर समुचित प्रबंध के लिए भी हिमांशु द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार निवेदन किया गया लेकिन नगर में घायल बीमार बेसहारा गायों को सुरक्षित रखने के चारा पानी के लिए समुचित प्रबंध प्रशासन द्वारा नहीं करवाए गए
0 टिप्पणियाँ