गणतंत्र पर भारी गनतंत्र : बन्दूक की नोंक पर किसान की जमीन पर कब्जा

 

*गणतंत्र पर भारी गनतंत्र : बन्दूक की नोंक पर किसान की जमीन पर कब्जा*
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
*मंत्री ओपीएस भदौरिया के नाम पर धमका कर , चल रहा जमीन से अवैध रेत खनन*
💥💥💥💥💥💥💥💥

✒️ देवानंद नायक
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाली रौन तहसील के ग्राम मेहन्दा निवासी किसान पर रेतमाफ़ियाओं द्वारा जबरन कब्जा करके  अवैध रेत खनन किया जा रहा है फरियादी किसान दर दर भटक रहा है दफ्तरों के चक्कर काट कर प्रशासन से गुहार लगा रहा  मेहन्दा निवासी किसान रामावतार शर्मा ने बताया कि मेरी कृषि भूमि पटवारी हल्का परसाला के ग्राम बहादुरपूरा मजरा बिछौली में जिसमे रेतमाफ़ियाओं द्वारा जबरन खेत खोदकर एलएनटी मशीनों द्वारा रेत निकली जा रही है जब हमने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह हथियारों के साथ हमारे घर पर आकर धमकियां देते हैं और कहते हैं हम मंत्री ओपीएस भदौरिया के खास लोग हैं तुम कहीं भी शिकायत करो यह रेत निकलने का काम बंद नही होगा फरियादी किसान ने इस मामले की शिकायत  क्षेत्रीय एसडीएम व पुलिस एसडीओ को की गई उसके बाद किसान परिवार जिला कलेक्टर को भी शिकायती आवेदन देकर गुहार लगा चुका है साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और शिवराज सरकार में राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया से भी किसान का परिवार मिल कर स्तिथि से अवगत करा चुके है पूरे मामले में मंत्री की चुप्पी  उनकी मौन स्वीकृति का साफ व स्पष्ट संदेश   दे रही है गौरतलब इस जमीन पर खनन कर रहे राजकुमार सिंह ,शिवम सिंह ,राघवेंद्र भदौरिया ,अशोक भदौरिया व उनके आधा दर्जन साथियो को  राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के नजदीकी वीरेंद्र पारासर का संरक्षण प्राप्त है इस मामले स्थानीय थाना प्रभारी भी चुपी साधे हुए हैं हमारे प्रतिनिधि ने जब थाना प्रभारी से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नही किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ