मोदीजी ने गरीब आदमी को मकान का मालिक बनाया : पिरौनिया



*बांस शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष पिरौनिया ने किया भांडेर विधानसभा का सघन दौरा*

*पूर्व विधायक पिरौनिया ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं* 



म प्र. बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री), भांडेर के पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया ने आज
 भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालोनबी,चांदनी,भिटारी,विण्डवा घनश्यामपुर,उडीना,ईमिलिया,आदि क्षेत्रों का दौरा किया । 
ग्राम भिठारी पहुंचने पर ग्राम वासियों ने बिजली की समस्या तथा 63 वाट की डीपी रखने की मांग की ,जिस पर दर्जा कैबिनेट मंत्री श्री घनश्याम पिरौनिया ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री कौशिक को फोन पर शीघ्र समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए । वहीं ग्राम उडीना में विगत दिनों थ्रेसर की चपेट में आने पर एक किसान की असामयिक मृत्यु होने पर दर्जा  कैबिनेट मंत्री श्री घनश्याम पिरौनिया ने एसडीएम भांडेर को फोन पर पीड़ित परिवार को भरण पोषण हेतु संबल योजना के माध्यम से ₹ चार लाख की सहायता राशि शीघ्र नियमानुसार जारी करने के निर्देश दिए । 
इसके उपरांत पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया को ग्राम बिंण्डवा में अनेक दिनों से बिजली नहीं आने की शिकायत ग्राम वासियों ने की, ग्रामीणों से चौपाल पर चर्चा के दौरान भांडेर के पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार गरीबों के कल्याण करने वाली सरकार है, प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से श्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के सिर ऊपर छत देकर उन्हें मकान का मालिक बनाया है ,आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के माध्यम से माताओं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है । 
पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि भांडेर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में और गांव, गरीब, किसान के  कल्याण में कोई कोर कसर नहीं छोडी जाएगी । मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार विकास के अनेक कार्यों के लिए संकल्पित है । पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि ग्रामवासी केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की  सरकार और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले ।
 इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद धाकड़, अतर सिंह यादव,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह यादव, सरपंच मोहर सिंह यादव, सरपंच लव यादव, भगवान सिंह परिहार सरपंच , अवधेश सिंह कौरव, पप्पू सरपंच , भाजपा युवा नेता,लालाराम कुशवाहा जिला पूर्व जिला पंचायत सदस्य, हरि सिंह धाकड़ मास्टर,धर्मेंद्र धाकड सरपंच , रामगुलाम परिहार, मनोज धाकड़ पूर्व सरपंच,दिलीप शर्मा, भजन पाल, सिया शरण पाल, जितेंद्र कुशवाहा, छोटू शर्मा, आनंदपाल ,प्रदीप शर्मा, कालीचरण रजक, आत्माराम परिहार ,संतोष पाल, रामदास केवट ,अवधेश पटेल, अरविंद कौरव,राजा कौरव ,राम कुमार कौरव , राम कुमार कौरव ,अंशुल कौरव, मनोहर कौरव ,अवधेश प्रसाद धाकड़, सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ