*भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती जोशी ने जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील*
*मिण्ड*। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं दतिया जिले की प्रभारी श्रीमती सरोज जोशी ने कहा कि भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 अप्रैल को भिंड में एक विशेष विद्युत परियोजना का भूमि पूजन कार्यक्रम में पधार रहे हैं पार्टी कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा द्वारा उनका अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा।
भाजपा नेत्री श्रीमती जोशी ने कहां की श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया भिंड शहर के संस्कृति गार्डन में 70 करोड़ की नवीन विद्युत परियोजना का भूमि पूजन करेंगे इसी समय एक सभा को भी संबोधित कर मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भिंड जिले से पांचों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए भी जनता से अपील करेंगे और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए विकास और प्रगति के लिए जनता से अपील करें।
उन्होंने भिंड जिले के सर्व समाज की जनता एवं महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराज के मार्गदर्शन को प्राप्त करते हुए भाजपा को जिताने का संकल्प लें और भिंड की सीमा में उनका अभूतपूर्व स्वागत करें।

0 टिप्पणियाँ