भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती



*बूथ स्तर पर कार्यक्रम कर दी श्रद्धांजलि*



लहार : भाजपा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती  को समरसता दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न बूथ स्तर पर कार्यक्रम किये गए नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्तिथ अम्बेडकर पार्क पर भाजपा  नेताओं ,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए उसके पश्चात समरसता दिवस पर विचार गोष्ठी हुई  कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल ,किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष संजीव चौधरी ठेकेदार द्वारा डॉ अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा महामंत्री देवानंद नायक व आभार किसान मोर्चा लहार के मण्डल अध्यक्ष रणवीर राठौर द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता  छोटेलाल जी द्वारा की गई इस अवसर विशेष रूप से महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष  श्रीमती नीलम शर्मा ,युवा भाजपा नेता कुलजीत कुस्तवार ,ब्रजेश शर्मा ,भाजपा मंडल मंत्री अखिलेश सोनू कुशवाहा सहित दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ