लाडली बहना योजना e-KYC की फीस लेने वाले एमपी ऑनलाइन केंद्र संचालक गिरफ्तार, जेल भेजा गया


भोपाल
। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए e-KYC की फीस लेने वाले एमपी ऑनलाइन केंद्रों को सील कर दिया गया एवं उनके संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि लाडली बहना योजना के लिए हितग्राही महिलाओं के डिजिटल सत्यापन के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।
कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा ई-के.वाय.सी. के लिए पैसे लेने की शिकायतें प्राप्त होने पर आज टीकमगढ़ एस.डी.एम. श्री सीपी पटेल एवं तहसीलदार को जांच हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर टीकमगढ़ में 2 एमपी ऑनलाइन क्योस्क पर कार्रवाई की गई, राघवेन्द्र साहू संचालक रानू कंप्यूटर, मोटे का मोहल्ला की एमपी ऑनलाइन की सेवाएं स्थाई रूप से बंद कर दी गई एवं बजरंग अखाड़ा ढोंगा रोड स्थित शिवा कंप्यूटर की भी एमपी ऑनलाइन की सेवाएं स्थाई रूप से बंद कर दी गईं एवं संचालक शिवम आर्या के खिलाफ एफ.आई.आर. कराकर जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ