Budh Gochar 2023 : बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. अब ऐसे में ये आज सुबह 10:54 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. जिससे सूर्य के साथ मीन राशि में युति करेगा. आपको बता दें, कल दिनांक 15 मार्च को सूर्य मीन राशि मे गोचर किया था. अब बुध मीन राशि में दिनांक 31 मार्च तक रहने वाले हैं. इसके बाद ये 31 मार्च को दोपहर 03:01 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. अब ऐसे में इनके गोचर से 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें यश की प्राप्ति होगी. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि बुध के गोचर से 5 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है.
बुध के गोचर से इन 5 राशियों को होगा लाभ
1. वृष राशि
वृष राशि के जातकों को बुध के गोचर से धन लाभ होने की संभावना है. आपको दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. निवेश करने के लिए ये समय बहुत अच्छा है. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. आपको सम्मानित किया जा सकता है.
2. कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध गोचर विदेश यात्रा लेकर आया है. बिजनेस से जुड़ें छात्रों को काम के लिए नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
3.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध गोचर अच्छे परिणाम लेकर आया है. बिजने, को आगे बढ़ाने के लिए आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं. अभी शेयर बाजार में निवेश करने से बचें. आपको लव प्रोपोजल मिल सकते हैं. मां की सेहत का खास ध्यान रखें.
4. मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध गोचर अच्छा फल देने वाला साबित होगा. आपको पद प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है. सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर है. अपनी वाणी पर संयम रखें. ये समय आपके लिए बहुत शुभ है.
5. मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध गोचर सुखद साबित होगा. आपकी वाणी का प्रभाव दूसरे लोगों पर पड़ेगा. आपका नौकरी में प्रोमोशन हो सकता है. आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है.

0 टिप्पणियाँ