भिंड । भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी की अति महत्वपूर्ण बूथ विस्तारक योजना की मंडल कार्यशाला का आयोजन नगर के थाना रोड स्थित सत्यनारायण थापक के आवास पर किया गया। उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला मंत्री राजकुमार जैन विशेष अतिथि के रूप में श्रीकृष्ण कटारे बरिष्ठ नेता जय सिंह गुर्जर मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया इसके बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं के लिए बड़े गौरव की बात है कि हम सब एक राष्ट्रभक्त पार्टी से जुड़े हैं अब हम सब का कर्तव्य है कि अपनी पार्टी को मजबूती के लिए हम अपने अपने बूथ केंद्र को मजबूत करें। इसके लिए पार्टी द्वारा भूत विस्तारक योजना का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जा रहा है इसकी तैयारी हेतु आज गोरमी में मंडल के 8 शक्ति केंद्रों के पंच परमेश्वर एवं विस्तारकों की कार्यशाला आयोजित की गई है हम सबको 14 मार्च से 24 मार्च तक इस अभियान में पूरी ताकत से लगना है इसके इसके लिए पार्टी ने अलग-अलग शक्ति केंद्र पर विस्तारको की नियुक्ति की है जो 10 दिन में अपना 100 घंटे का समय पार्टी के लिए देंगे एवं बूथ केंद्र पर पार्टी द्वारा बताए गए कार्यों को संपन्न करेंगे जिसमें बूथ समिति की समीक्षा हितग्राही योजनाओं का जो लोग लाभ ले रहे हैं उनकी सूची बनाना । इसके साथ साथ बूथ केंद्र पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के मन की बात कार्यक्रम को महीने के अंतिम रविवार को जरूर सुनें ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पार्टी के जिला मंत्री राजकुमार जैन ने कहा पार्टी संगठन ने बूथ विस्तारक योजना का जो कार्यक्रम बनाया है हम सबको विस्तारक के साथ मिलकर दस दिन कड़ी मेहनत करना है जिससे मिशन 2023 मैं पार्टी के वोट प्रतिशत को 51% किया जाए । बूथ विस्तारक योजना का दूसरा चरण जो प्रारंभ हो रहा है उसमें हम सबको पूरी मेहनत के साथ काम करना है बूथ विस्तारक योजना एक तरह से पार्टी के लिए जीत का गारंटी कार्ड है हमें केवल उचित लोगों का बूथ केंद्र पर चयन करना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को भी हम सब लोगों को अपने अपने बूथ केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ देखना है हम सब कार्यकर्ताओं को बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण का बूथ केंद्र तक वाचन करना है एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार जन जन तक करना है। कार्यशाला में जो विस्तारक बूथ विस्तारक योजना में दस दिन अपना समय देंगे उनका मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक द्वारा सम्मान किया गया ।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल आर्य ने किया अंत में आभार प्रकट बरिष्ठ नेता ऋषिकेश शर्मा ने किया बैठक में मुख्य रूप से मण्डल उपाध्यक्ष धुर्व शर्मा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाह मंडल उपाध्यक्ष मुकेश यादव रामवीर गुर्जर मंडल मंत्री शिवराज यादव मोनू शर्मा ऋषिकेश शर्मा सुनील मिश्रा मुकेश थापक दिनेश यादव कन्हैयालाल थापक सोनू भदौरिया राहुल कटारे ब्रज किशोर थापक रवि सोनी भूरे सरपंच जहान सिंह जाटव अरविन्द जैन अमर चंद जैन सहित पार्टी के पंच परमेश्वर एबम विस्तारक मौजूद थे ।
रमाकांत पटसारिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी भिंड मध्य प्रदेश

0 टिप्पणियाँ