अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस संपन्न : मानवता की भलाई के लिए अपनी नदियों को बचाएं






ग्वालियर। दुनिया भर में हर दिन 20 लाख टन सीवेज, औद्योगिक और कृषि अपशिष्ट पानी में छोड़े जाते हैं, यह 6.8 अरब लोगों की पूरी मानव आबादी के वजन के बराबर है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम मानवता की भलाई के लिए अपनी नदियों को बचाएं। यह बात जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व निदेशक व बैंसली नदी पुनर्जीवन अभियान के अध्यक्ष गिर्राज गोयल ने अंतराष्ट्रीय कार्यवाई दिवस के अवसर पर उटीला स्थित एकता किड्स एकेडमी स्कूल मे कही। इस अवसर पर अभियान के अध्यक्ष गिर्राज गोयल द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को जल शपथ दिलाई गई। इस अवसर अभियान के सभी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के साथ ग्राम पंचमपुरा का दौरा कर मेडबंदी अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई। आगामी बरसात में इस गांव में शत प्रतिशत मेडबंदी का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर सोनू राठौर, राजेंद्र सिंह, अमन गोयल एवं कुलदीप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


बता दें नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस, हर वर्ष 14 मार्च को मनाया जाता है। यह एकजुटता के लिए समर्पित एक दिन है, जब दुनिया भर के अलग-अलग समुदाय एक साथ आकर नदियों के महत्व के बारे में बात करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ