बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील सिकरवार का कहना है, इमलिया गांव में हजारों गायों के कंकाल मिले हैं। पता नहीं चल रहा है कि ये कंकाल किसने डाले हैं। पंचायत सरपंच को पता होना चाहिए कि यह कंकाल कौन डाल गया है। हम प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि इस मामले की जांच हो। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। गो सेवक रुद्रप्रताप सिंह ने कहा, इमलिया गांव में गोशाला लंबे समय से बंद पड़ी है। मौजूदा सरपंच राकेश बघेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए, क्योंकि यह उनकी जिम्मेदारी है कि इतनी संख्या में गायों के कंकाल उनके गांव में कैसे आए। बजरंग दल और गो सेवक स्टेशन रोड थाने में शिकायत करने पहुंचे थे। पुलिस भी गो हत्या जैसी बात से इनकार कर रही है। हालांकि, केस दर्ज कर जांच करने की बात कही है।

0 टिप्पणियाँ