सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर द्वारा प्राथमिक उपचार पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर द्वारा प्राथमिक उपचार पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

सीपीआर प्रशिक्षण लेने से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है 


 
जिला चिकित्सालय भिण्ड एवं रेड क्रॉस सोसायटी भिण्ड के तत्वावधान में मालनपुर स्थित विश्व की प्रतिष्ठित लाइटिंग प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी सूर्या रोशनी लिमिटेड में कर्मचारियों के लाभार्थ प्राथमिक उपचार पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 30 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। भिण्ड के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आलोक शर्मा, डॉक्टर सिद्धार्थ चौहान एवं राहुल सोनी ने कार्यशाला में सीपीआर देने की विधि एवं आकस्मिक की स्थिति में क्या-क्या सावधानियां बरतें ताकि मरीज की जान बचाई जा सके आदि विभिन्न विषयों पर कर्मचारियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सूर्या रोशनी के यूनिट हेड श्री तपन कुमार बंदोपाध्याय ने अतिथियों का उपस्थित कर्मचारियों से परिचय कराया। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा एवं पर्यावरण अधिकारी श्री राजेश पांडे द्वारा जिला चिकित्सालय भिण्ड एवं सभी उपस्थित कर्मचारियों का आभार प्रकट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ