जबलपुर। जिले के पनागर में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा हुआ है। यहां पंडाल में दम घुटने से एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत की खबर सामने आई है। बच्ची का नाम देवांशी पटेल बताया जा रहा है। भीड़ ज्यादा होने के चलते अत्याधिक गर्मी और दम घुटने के कारण बच्ची की मौत हुई है। पनागर थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कैसे हुई बच्ची की मौत?
दरअसल, पनागर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा चल रही है। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंच रहे है। वहीं कटनी जिले अपने परिजनों के साथ डेढ़ साल की देवांशी पटेल भी आई थी। सभा में अचानक बच्ची की तबीयत खराब हो गई है, जिसे आनन-फानन में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

0 टिप्पणियाँ