*श्री काशीबाबा की महिमा अपरंपार है: जयप्रकाश राजौरिया*
भिंड। प्रजापति समाज के आराध्य देव बेहट श्री श्री 1008 काशीबाबा देवस्थान पर आयोजित होने वाले भव्य मेला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भिंड भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री जयप्रकाश राजौरिया ने किया। दो दिवसीय मेला समारोह में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया एवं विशाल भंडारे में प्रसादी भी ग्रहण की।
श्री काशी बाबा देव के दो दिवसीय मेला समारोह के समापन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भिंड भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री जयप्रकाश राजौरिया ने मेले में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि श्री काशी बाबा देव की महिमा अपरंपार है मैं आज मेला में पहली बार आया हूं लेकिन बाबा की महिमा के चमत्कारों से में भली भांति परिचित हूं मैंने सुना है श्री काशी बाबा देव के दरबार में ही पानी से पुआ बनाने का चमत्कार तक हुआ है। श्री राजौरिया ने सभी को रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रजापति समाज के विशाल जनसमुदाय को नमन करता हूं। स्वागत भाषण न्यास के महामंत्री जवाहर प्रजापति ने दिया।
। इससे पूर्व उन्होंने श्री काशी बाबा के मंदिर पर पहुंचकर पूजन अर्चन बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ किया । श्री राजौरिया संपूर्ण मेला की चाक चौबंद व्यवस्थाओं को देखा तथा विभिन्न क्षेत्रों में रातदिन सेवाएं देने वाले सेवादारों से मिले और उनके इस पुनीत कार्य के लिए उनकी प्रशंसा करते उत्साहवर्धन किया । मेले के शुभारंभ से पूर्व एक यज्ञ पूरे वैदिक रीति रिवाज के साथ किया गया।
श्री काशी बाबा देवस्थान न्यास के महामंत्री जवाहर प्रजापति ने बताया की दो दिवसीय श्री काशी बाबा देव सरकार के मेला समारोह में ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा दिल्ली इटावा आगरा झांसी भोपाल मुंबई राजस्थान सहित अन्य प्रांतों के श्रद्धालुओं ने आकर पूजा अर्चना की।
न्यास के महामंत्री जवाहर प्रजापति ने बताया कि
काशी बाबा के मेला समारोह में विशाल पांडाल में भंडारे का आयोजन दिन रात चलता रहा। मेला समारोह के प्रथम दिवस श्रृद्धालुओं ने भजन कीर्तन, कन्हैया गीत, लोकगीतों के माध्यम से जागरण कर श्री काशी बाबा की आराधना की। वहीं युवा तरुणाई अपने शारीरिक सौष्ठव के प्रदर्शन भी कर रहे थे।
इस अवसर पर प्रहलाद प्रजापति, मुरार जनपद उपाध्यक्ष दशरथ गुर्जर, अखिल राजौरिया, अमित जैन, खुशालीराम प्रजापति, दुर्गा प्रसाद पहाड़िया, रामेश्वर भगतजी, आदराम प्रजापति, विक्रम प्रजापति, रामोतार प्रजापति, रामहेत नेताजी मुरैना, भिंड नाथूराम प्रजापति भिंड, बालचंद विश्वकर्मा, प्रमोद प्रजापति डबरा, iनारायण प्रजापति गोहद, दिनेश प्रजापति, सोनू प्रजापति मुरैना, पंकज प्रजापति शिवपुरी मथुरा प्रसाद प्रजापति एवं समाज के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ