विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन व्यापार मण्डल धर्मशाला में सम्पन्न


भिण्ड :प्रतिवर्ष की भांति आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में व्यापार मण्डल धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ श्रीमती मीना शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग एवं विशेष अतिथि श्री रेवती रमन मिश्रा सदस्य जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग उपस्थित रहे, जिनके द्वारा आयोग की कार्य प्रणाली तथा आम नागरिकों को अपने अधिकार किस प्रकार उपयोग किये जायें तथा दिन-प्रतिदिन वस्तु क्रय करने एवं सेवा लेने में किन सावधानियों का ध्यान रखा जाये इस संबंध में विस्तार से बताया गया।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मनोज वार्ष्णेय द्वारा विभाग से संबंधित जानकारी एवं बी.आई.एस एप के संबंध में बताया गया। नाप-तौल निरीक्षक श्रीमती निधि श्रीवास्तव द्वारा नाप-तौल यंत्र के संबंध में बताया गया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल द्वारा खाद्य पदार्थों के संबंध में अवगत कराया गया। इसीप्रकार सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित तकनीकी एवं ज्ञानवर्धक जानकारी आम नागरिकों को विस्तार से बताई। कार्यक्रम में श्री सुनील दुबे द्वारा भी आम नागरिकों को उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित जानकारियां दी गईं। उन्होंने कहा कि किसी विक्रेता द्वारा बिल न देने पर दो स्वतंत्र गवाह से शपथ-पत्र लगाकर इसकी शिकायत/ बाद उपभोक्ता संरक्षण आयोग में दर्ज कराई जा सकती है।
विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी एसोशिएषन, खाद्य एवं औषधी प्रशासन एवं नापतौल विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया एवं उसकी रोचक जानकारी आम नागरिकों को प्रेक्टिकल करके भी बताई गई। कार्यक्रम में एल.आई.सी. के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुये कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्था कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रामबिहारी सिंह तोमर, श्री सुनील मुदगल एवं डी.पी.एम.यू सौरभ जैन द्वारा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ