सावित्रीबाई फुले महान शिक्षाविद महिला थी : पिरौनिया


*भाजयुमो भांडेर ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती*

*सावित्रीबाई फुले महान शिक्षाविद महिला थी : पिरौनिया*
जितेंद्र यादव/देवानंद नायक
म. प्र 
सावित्रीबाई फुले महान समाज सुधारक और शिक्षाविद थी हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए उक्त उद्गार भाजपा युवा मोर्चा भांडेर द्वारा जनपद पंचायत में आयोजित सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर भांडेर के पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश बांस विकास एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के चेयरमैन घनश्याम पिरोनिया ने  सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए व्यक्त किए।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत भांडेर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बलदाऊ सिंह यादव ने की इसके पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा की सावित्रीबाई फुले का जीवन समाज को प्रेरणा देने वाला है, उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान और जागरण में अपना योगदान दिया, पूर्व विधायक श्री पिरोनिया ने कहा कि सावित्रीबाई फुले उन महान महिला शिक्षाविदों में अग्रणी थी जिन्होंने नारी शक्ति के कल्याण के लिए कार्य किए । पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि 10 मार्च 1897 में आज के दिन दिव्य ज्योति में शामिल हो गयीं थी, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार नारी शक्ति के कल्याण और शिक्षा के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन कर रही है । उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सर्वांगीण विकास में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है,और हर संभव मदद करने को तैयार है एवं इमलिया में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बलदाऊ यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद कुशवाहा , पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह यादव,विवेक साहू,आनंद यादव,रणवीर यादव चंद्रोल,जयपाल ,मेहरबान सिंह  , अरविंद दांगी,अवधेश झा,अखिलेश झा, रमेश सेन,पवन यादव, द्वारका प्रसाद झा ,सुनील कुशवाहा, हिम्मत कुशवाहा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ