रोमेश महंत की विजय संकल्प पद यात्रा का शुभारंभ आज से



 आलमपुर  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य युवा नेता रोमेश महंत आज 25 मार्च को देवी अहिल्याबाई की पावन धरा आलमपुर से विजय संकल्प पद  यात्रा का शुभारंभ करेंगे  आज सुबह 11 बजे देवी अहिल्याबाई की क्षत्री एवं भगवान भोलेनाथ  पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनसे शक्ति, और साहस की कामना करते हुए हम सभी के संकल्प को पूरा करने के लिए पद यात्रा प्रारंभ करेगे । श्री महंत लहार विधानसभा की यह यात्रा 1 महीने में पूरी करेंगे यह यात्रा आलमपुर से शुरू होकर लहार विधानसभा के प्रत्येक गांव 240 पोलिंग बूथ पर  पहुंचकर 25 अप्रैल को बालाजी के सूर्य मंदिर पर इसका समापन होगा यात्रा के दौरान महंत लोगों की कुशलक्षेम के साथ जन समस्याओं को सुनकर  निराकरण का प्रयास करेंगे श्री महंत ने पार्टी के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से यात्रा में साथ रहकर  सहयोग करने की अपील की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ