आवासीय टॉवर में रेलवे के 101 परिवारों के रहने की व्यवस्था होगी। प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर 2 आवासीय टॉवर बनेंगे। जबकि ग्राउंड फ्लाेर पर पार्किंग रहेगी। जबकि प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ अधिकारियों के एक आवासीय टॉवर बनेगा, जिसमें अफसर रहेंगे। वहीं कार्यालय दो मंजिला बनाए जाएंगे। जबकि कर्मचारियों के रहने के लिए जो टॉवर बनेगा वह 7 मंजिला होगा। कार्यालय की बिल्डिंग में जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट, डिप्टी सीई ऑफिस, इलेक्ट्रिक विंग, एमएंडटी आदि शिफ्ट किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 462.79 करोड़ रुपए का टेंडर हैदराबाद की कंपनी केपीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को आवार्ड किया गया है। यह कंपनी जल्द ही काम की शुरुआत करेगी

0 टिप्पणियाँ