1769 रुपये था कल तक रेट
पिछले कई महीनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखी जा रही थी लेकिन इस बाद तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले व्यावसायिक LPG गैस सिलेंडर की कीमत में जबरदस्त इजाफा किया है। इस बार कंपनियों ने कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ ही गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले यह सिलेंडर 1769 रुपये में मिलता था। 1 जनवरी को इस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की तेजी आई थी। इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में पिछले कई महीने से गिरावट देखी जा रही थी। 1 मई 2022 को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत रिकॉर्ड 2355.50 पर थी।

0 टिप्पणियाँ