13 साल के नाबालिग बालक से दुष्कृत्य आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर

उटीला क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग बालक से दुष्कृत्य का मामला सामने आया है। घटना 10 फरवरी की है। डरे-सहमे नाबालिग ने मंगलवार को इसके बारे में परिजनों को बताया। थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि नाबालिग घर के पास बने मंदिर में पूजा करने जाता था।

आरोपी भी मंदिर का पुजारी है और पास बनी कुटिया में रहता है। घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे भी नाबालिग मंदिर में पूजा करने पहुंचा था। यहां पर आरोपी पुजारी ने उसे दुकान से सामान मंगवाने के बहाने मंदिर के पीछे बनी कुटिया में बुला लिया और फिर गलत काम किया। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। धारा 377 और पॉक्सो एक्ट की कायमी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ