SAKANKSH News :काशी बाबा का मेला समारोह 11-12 मार्च को* *मेला समारोह को लेकर भिंड, गोहद और गोरमी में संपर्क



भिंड । प्रजापति समाज के आराध्य देव श्री काशी बाबा का दो दिवसीय मेला समारोह का आयोजन 11- 12 मार्च को ग्राम इकौना बेहट में होगा । मेला समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। वही मेला समारोह के पदाधिकारियों द्वारा संपर्क किया जा रहा है।
श्री काशी बाबा के दो दिवसीय मेला समारोह को लेकर भिंड में समाज के अध्यक्ष श्री नाथूराम प्रजापति जी के निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री काशी बाबा देवस्थान न्यास के महामंत्री जवाहर प्रजापति ने श्री काशी बाबा मेला समारोह को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी एवं सभी बंधुओं से मेला के बेहतर आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया ।
बैठक में प्रजापति समाज भिंडी के अध्यक्ष श्री नाथूराम प्रजापति महामंत्री श्री गिरीश प्रजापति दिलीप प्रजापति अशोक प्रजापति रघुराज प्रजापति कमलेश प्रजापति बालकिशन मोरोलिया सहित अनेक वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे।
इसी तारतम्य में गोहद में श्री काशी बाबा के मेला समारोह के आयोजन को लेकर संपर्क किया गया। इस संपर्क में गोहद के वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मातादीन प्रजापति रामअवतार प्रजापति नारायण प्रजापति जितेंद्र प्रजापति सहित अनेक वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे।
इसी तारतम्य में गोरमी में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व सरपंच कैलाश प्रजापति के निवास पर बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में डा. कल्याण प्रजापति महेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे । इस संपर्क के दौरान मालनपुर, सिलौली, मसूरी आदि में संपर्क कर प्रजापति समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों से मेला समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
श्री काशी बाबा देवस्थान न्यास के महामंत्री जवाहर प्रजापति, न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद पहाड़िया, महेश प्रजापति (भगतजी) हरचरण प्रजापति, आनंद प्रजापति आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ