शहीदों की शहादत को देश सदैव याद रखेगा : संजीव नायक



आज नगर लहार में पुरानी तहसील जय स्तम्भ पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम
सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में युवाओ को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट संजीव नायक ने कहा कि शहीदों की शहादत को देश कभी नहीं भूल पायेगा आज देश के अंदर मौजूद जातिगत विद्वेष नशाखोरी सबसे बड़े दुश्मन है इनसे मुकाबला हम युवाओ को करना है
कार्यक्रम में  बोलते हुए समाजसेवी श्री विनोद तिवारी ने कहा कि आज युवाओ में देश के प्रति ऐसा जज्बा देखने को मिल रहा है वह जरूरी है हम सब को एकसाथ रहकर बुराइयों से लड़ना है कार्यक्रम को पूर्व पार्षद श्री अशोक यादव गौरव शर्मा संजय सिंह जमुहा एवं पुष्पेंद्र चौधरी ने भी सम्बोधित किया 
कार्यक्रम में विकास राठौर संजू दोहरे आशीष दोहरे अजीत शाक्य संजू पठान बसीम खान सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ