नई दिल्ली/मुंबई। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स कॉरपोरेशन (BBC) के दिल्ली दफ्तर पर मंगलवार को आयकर विभाग ने छापा मारा है। सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने के बाद से देश में बीबीसी चर्चा में है। इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने रोक लगाई और सभी प्लेटफॉर्म्स से इसे हटाने के आदेश दिए थे। बीबीसी ने छापे की कार्रवाई की जानकारी अपने लंदन हेडक्वार्टर को दे दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के अलावा मुंबई दफ्तर पर भी छापेमारी की गई है। इनके कुछ विभागों को सील किया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों ही जगहों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई। 60 से 70 आयकर अफसरों की टीम ने BBC के दफ्तरों पर कार्यवाही शुरू की। छानबीन के दौरान दफ्तर के अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई।

0 टिप्पणियाँ