*भाण्डेर के पूर्व विधायक एवं भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग के प्रभारी श्री घनश्याम पिरौनिया ने आज सागर संभाग की हटा विधानसभा में विधायक कार्यकाल पर भाजपा अजा मोर्चा की जिला बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बेठक का शुभारंभ किया । आठ फरवरी को होने वाले संत रविदास महाकुंभ की तैयारी हेतु आज दमोह की हटा विधानसभा में बैठक आयोजित की गई, पूर्व विधायक श्री पिरोनिया ने आज भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ हटा तहसील की विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर संत रविदास महाकुंभ में पहुंचने की अपील अनुसूचित जाति वर्ग के समाज बंधुओं से की । इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलोक अहिरवार, हटा के विधायक श्री पीएल तंतुबाय, पूर्व विधायक श्रीमती सोनाबाई अहिरवार, पूर्व विधायक उमालालचंद खटीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, भोला सराफ, दुलीचंद अहिरवार, सुनील रोहित, नारायण तंतुबाय ,वीरेंद्र अहिरवार, रघुवीर खटीक, रत्नेश खटीक, देवासं तंतुबाय सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।*

0 टिप्पणियाँ