रामचरित मानस हिंदूस्थान की रग-रग मे बसा है : पिरौनिया




*विजनपुरा मे रुद्र महायज्ञ एवं तगा की भागवत मैं पहुंचे पिरौनिया
देवानंद नायक

 दतिया : भांडेर के पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने आज विजनपुरा में आयोजित शिव महापुराण कथा एवं नवकुंडी रुद्र महायज्ञ मे पहुंचकर पुराण पूजन किया ,एवं कथाव्यास सुश्री रितु साक्षी द्विवेदी वृंदावन का माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया  । वही ग्राम तगा में कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत मैं कथाव्यास सुश्री सुंदरी देवी श्री धाम वृंदावन का सम्मान किया ।
 इस अवसर पर पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि आज संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण में हमारी पुरातन परंपराएं एवं सनातन संस्कृति की महति भूमिका है, हमें इसे नई पीढ़ी तक  पहुंचाना बहुत जरुरी है ।उन्होंने कहा कि रामायण हमें सद मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है तथा राम का चरित्र समाज केलिए  अनुकरणीय है । पूर्व विधायक पिरौनिया ने कहा कि आज तथाकथित धर्मनिरपेक्षता वादी लोग राम और राम चरित्र मानस पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं ,तथा समाज में विद्वेष की भावना पैदा कर रहे हैं, ऐसे लोगों से हमें सचेत रहने की आवश्यकता है ।

*पूर्व विधायक पिरौनिया ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

भांडेर के पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने ग्राम कुसौली में ग्राम वासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी, ग्राम तगा मे बिजली की समस्याओं से लोगों ने अवगत कराया एवं डीपी रखने की बात कही । वही पूर्व विधायक श्री पिरौनिया ने भांडेर में सिकंदरपुरा बार्ड2 मे कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव पटवारी की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की ,वही सालोंन ए मे सरपंच मुकेश दांगी की दादी स्व, अबदावाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की ,तथा स्वर्गीय मातादीन दांगी के निधन पर एवं घरावा में भाजपा नेता एवं सरपंच दिनेश शर्मा के चाचाजी के निधन पर शोक व्यक्त किया । 
 इस अवसर पर महामंत्री बिशुनसिह यादव, सरपंच मुकेश दांगी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवलाल पाल, अतरसिंह पटेल,नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व सरपंच रामहजूर दांगी, राजेंद्र सिंह दांगी, अतरसिंह पटेल, कालका प्रसाद पटेल, बलवान सिंह निरंजन, रामस्वरूप निरंजन, माता प्रसाद निरंजन, बाबूलाल पटेल ,मुकेशसिंह दांगी, जुगल किशोर दांगी, रमाकांत दांगी, रामचंद्र दांगी, रामनिवास दांगी, विक्रम सिंह दांगी, अवध शरण दांगी ,रिपुसूदन दांगी, जानकीशरण दांगी, सूरत सिंह दांगी, भूरे सिंह दांगी, आनंद दांगी, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अखिल श्रीवास्तव ,कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव , अरुण कुमार श्रीवास्तव , भगवानदास पटेल, छक्कीलाल पटेल, वीरसिंह पटेल, शंकरसिंह पटेल ,अयोध्या प्रसाद पटेल ,महाराम पटेल, रामबिहारी पटेल ,कमलकिशोर निरंजन, कमलेश पटेल ,नंदीलाल निरंजन, रतीराम पटेल, बाबूलाल निरंजन, रमेश निरंजन, हरिमोहन पटेल, आकाश शास्त्री ,रामशरण निरंजन, कमलेश पटेल ,रविशंकर निरंजन ,अशोक पटेल, जितेंद्र पटेल, निशांत पटेल ,प्रशांत पटेल, रितेश पटेल ,जितेंद्र पटेल, सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भज्जू राय ,सरपंच दिनेश शर्मा धरावा, कमलेश तिवारी ,प्रवेश तिवारी, महामंत्री रामेश्वर बंशकार ,अतर सिंह पटेल, अभिषेक यादव, संजय वर्मा, शिव कुमार पाल, शिवरामपाल ,महेश कुमार गुप्ता, रमेश गुप्ता, सुरेश प्रसाद, रामनिवास कसाब, राकेश प्रसाद, उमेश प्रसाद, ब्रजमोहन कसाब, हल्के दांगी ,राजू दांगी ,सुल्तान परिहार, राधे राधे दांगी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ