Bhind-news : नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर वंडर पब्लिक सेंट्रल स्कूल मिहोना में संपन्न



*रोग को कभी छोटा नहीं समझे - एस.डी.एम. प्रजापति*
----------------------------------------
भिंड, 21/02/2023...... आज वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ.श्याम बिहारी शर्मा जी की स्मृति में म.प्र. जन अभियान परिषद रौन एवं वंडर पब्लिक सेंट्रल स्कूल मिहोना के सहयोग से विद्यालय परिसर,मच्छरिया रोड मिहोना में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नेत्र शिविर का आयोजन रतन ज्योति चेरिटेबिल ट्रस्ट ग्वालियर के माध्यम से संपन्न हुआ। जिसमें 183 रोगियों के नेत्रों का परीक्षण किया गया तथा 61 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु ग्वालियर ले जाया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि की आसंदी से मौजूद मरीजों को संबोधित करते हुए एसडीएम लहार आर.ए.प्रजापति जी ने कहा उम्र के चलते शारीरिक अवस्था में मोतियाबिंद की समस्या होती है, बढ़ती उम्र के साथ प्राय: नेत्र का परीक्षण कराते रहना चाहिए, समय रहते रोग का निदान अवश्य करायें। मानव के शरीर में 11 इंद्रियां है मानव देह का नेत्र सबसे महत्वपूर्ण अंग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकेश दोहलिया जी, एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री जयप्रकाश शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्री आशुतोष दौहलिया एवं कार्यक्रम का संचालन हरिबाबू निराला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री प्रेम नारायण बरुआ, डॉ शिवेंद्र सिंह, नरेश प्रसाद त्यागी, श्री अनिल बोहरे, रमाकांत दीक्षित, गौरव झा, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ