Bhind-News :सांसद संध्या राय ने ली प्रेस कॉन्फे्रंस भिण्ड में 4 ओवर ब्रिज बनाए जाने की सहमति जाहिर



*बीते रोज रेल्वे अधिकारियों के साथ किया था भिण्ड रेल्वे ट्रैक का निरीक्षण*
भिण्ड। सांसद संध्या राय ने मंगलवार को सर्किट हाउस में दोपहर के समय पत्रकारों से मिली और भिंड में विकास के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उपलब्धियां गिनाए। उन्होंने भिण्ड में रेलवे ट्रैक पर 4 ओवर ब्रिज बनाए जाने की सहमति जाहिर की है। इसको लेकर नॉर्थ सेंट्रल जॉन के जीएम सतीश कुमार समेत अन्य अफसरों ने बीते रोज निरीक्षण किया और इन अफसरों ने ओवरब्रिज बनाए जाने को लेकर अपनी सहमति जाहिर की है। सबसे पहले भिंड के अटेर रोड पास ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह बात प्रेस वार्ता में भिंड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय ने कही।
उन्होंने देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपने शब्दों से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि एक-दो मार्च को प्रदेश का बजट से जिले को मिलेगी कई सौगातें, उन्होंने आ उनगे कहा कि जिले की सबसे बड़ी विकराल समस्या अटेर रोड़ पर ओवर ब्रिज की समस्या का अब निदान हो चुका है, बस अगले माह ओवर ब्रिज बनना होगा शुरू, मेडीकल कॉलेज पर बोली, जिलास्तर पर ही खुलेगा, कहीं मालनपुर, या अन्य जगहों पर नहीं खुलेगा, भृम न फैलाऐं, अभी तक के विकास कार्यों व बजट को महज 19 मिनिट में बताया, और कहा कि सभी कार्य जल्द धरातल पर दिखने शुरू हो जाएगें,। ओवर ब्रिज ढाई सौ करोड़ की लागत से बनेगा यह जनता की काफी समय से मांग चली आ रही थी। उन्हीं के निर्देशन पर इलाहाबाद जोन के जीएम भिंड आए। जीएम सतीश कुमार के साथ रेलवे के कई वरिष्ठ अफसर मौजूद थे इन अफसरों ने पूरा समय भिंड रेलवे ट्रैक उनके छोटे बड़े प्लेटफार्म को देखने में दिया। सबसे पहले अटेर रोड के पास रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की बात रखी गई। यह ओवर ब्रिज का डीपीआर 1 महीने में तैयार हो जाएगा। ऐसा वो आश्वासन देकर गए। इसके अलावा सोनी, बारहेड और गोहद रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने को लेकर निरीक्षण किया। इन स्थानों पर 1 साल के अंदर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने विकास की बात को रखती हुई पत्रकारों को बताया पिछले 1 साल से लगातार केंद्र सरकार से भिंड में एक ओवरब्रिज बनाए जाने की बात मैं रख रही थी। जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भिंड के विकास को ध्यान में रखते हुए ओवरब्रिज बनाए जाने की प्रस्ताव पर सहमति जाहिर की। उन्होंने भिंड को अमृत योजना में शामिल किया यही कारण है कि भिंड रेलवे स्टेशन पर दौड़ने वाली ट्रेनों को और गति मिलेगी। जिले की सीमा में चार नये ओवरब्रिज बन जाने पर जहां एक और यातायात बाधित नहीं होगा वही ट्रेनों की स्पीड भी नहीं थमे की।
जिले के दिव्यांगों पर है सरकार का फोकसउन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भिंड जिले के दिव्यांगों को लेकर पूरा फोकस किए हुए हैं। मैंने कलेक्टर से मिलकर भिंड जिले में केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जाने वाली योजना का लाभ दिए जाने को लेकर कार्य योजना तैयार कराइ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मदद से केंद्र की योजना भिंड जिले में फलीभूत हो रही है भिंड जिले के हर दिव्यांग को उपकरण दिए जाएंगे इसको लेकर शिविर भी आयोजित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ