ग्वालियर। फिट इंडिया मिशन को ध्यान में रखते हुए एकल युवा ग्वालियर संस्था की टीम द्वारा रविवार को वार्ड 52 के गुड़ा गुड़ी नाका स्थित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर लिंक हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तान्या, डेंटल स्पेशलिस्ट डाॅ.अल्का शर्मा के साथ- साथ लिंक हॉस्पिटल की टीम ने 300 से अधिक बाल, महिलाओं सहित पुरुषों को परामर्श प्रदान किया और स्वास्थ्य शिविर में फिट रहने के उपाय भी बताए। एकल युवा की टीम ने फिटनेस बेस्ड गेम्स का भी आयोजन किया। जिससे माहौल खुशनुमा हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनवेद चौरसिया, ममता आर्य, शुभम चौधरी, शैलेंद्र तोमर, सुमन चौरसिया, विनोद अवस्थी सहित सुनीता किरार प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में एकल युवा संस्था की अध्यक्ष संचिता गुप्ता, मार्गदर्शक अंजलि बत्रा, उपाध्यक्ष आयुष खंडेलवाल, सचिव शाम्भवी जैन, सोशल मीडिया प्रमुख निकिता शर्मा, सह सचिव उदय अग्रवाल, डॉ. अलका शर्मा, ईश शर्मा, तुषार दीवानी, अंकित शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



0 टिप्पणियाँ