MP NEWS : मध्यप्रदेश संगठन को थमाया अबकि बार 200 पार का लक्ष्य




रिपोर्ट : देवानंद नायक @9713989417


मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदार नेताओं से संगठन के बारे में वन टू वन चर्चा की और स्पष्ट कर दिया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर नेता घर-घर पहुंचे और लोगों को बताएं कि जो काम बीजेपी की सरकार कर रही हैं,वे पहले कभी नहीं हुए। भाजपा का पर्याय विकास है,यह जनता के अच्छी तरह से समझ आ जाना चाहिए। सूत्रों की माने तो शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को भी अलग से एक बैठक बुलाई है,जिसमें मध्यप्रदेश समेत चुनावी राज्यों के बारे में अहम फैसले हो सकते है।


भोपाल। दिल्ली में मंगलवार को खत्म हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मध्यप्रदेश संगठन को अबकि बार 200 पार का लक्ष्य थमाया गया है। मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदार नेताओं से संगठन के बारे में वन टू वन चर्चा की और स्पष्ट कर दिया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर नेता घर-घर पहुंचे और लोगों को बताएं कि जो काम बीजेपी की सरकार कर रही हैं,वे पहले कभी नहीं हुए। भाजपा का पर्याय विकास है,यह जनता के अच्छी तरह से समझ आ जाना चाहिए। सूत्रों की माने तो शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को भी अलग से एक बैठक बुलाई है,जिसमें मध्यप्रदेश समेत चुनावी राज्यों के बारे में अहम फैसले हो सकते है। इधर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने आवास पर मंत्रियों की बैठक बुलाई हैं।
दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में दो दिन चली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यपरिषद की बैठक में मध्यप्रदेश संगठन और सरकार के कामकाजों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां आने वाले कुछ महीनों के रोडमैप से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया,तो वहीं प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमो‍ं की जानकारी दी। बैठक में संगठन महामंत्री हितानंद ने भी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से मध्यप्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने भी अपने प्रदेश प्रवास की रिपोर्ट वरिष्ठ नेताओं को दी,तो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि मध्यप्रदेश में किस तरह सेे मोर्चा द्वारा बस्तियों में पहुंचकर काम किया गया और उसका किस तरह से संगठन को लाभ मिलेगा।
पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो बैठक में शीर्ष नेतृत्व द्वारा मध्यप्रदेेश संगठन को अबकि बार 200 पार का लक्ष्य दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से साफ तौर पर कह दिया कि जहां भाजपा के विधायक है,वे सीटें किसी भी कीमत में खोना नहीं चाहिए,इसलिए संगठन और सरकार में बैठे लोग बैठकें कर रणनीति बनाएं और जहां भी कमजोर स्थिति उसे सुधारने का प्रयास किया जाए। इसके अलावा जहां कांग्रेस लगातार जीत रही है,वहां पर पूरी ताकत झोंकी जाए,जिससे वे सीटें भी बीजेपी को मिल सकें। बैठक में कांग्रेस के बड़े नेताओं की विधानसभा सीटों को घेरने के लिए चुनावी रणनीति में दक्ष नेताओं को जिम्मेदारी देने की बात कहीं गई है।
(देवानंद नायक वरिष्ठ पत्रकार व इस वेबसाइट के संपादक है)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ