Bhind News :भागवत कथा सुनने ही मात्र से होती है पुण्य की प्राप्ति - आचार्य रामानंद जी महाराज

**

*अखलेश शर्मा बंटू भैया ने पहुँचकर लिया ब्यास पीठ से आसीर्बाद*



दबोह क्षेत्र के अली रावतपुरा गांव मे श्रीमदभागवत कथा का आयोजन आयोजक शिवकुमार गौतम शिक्षक द्वारा कराया जा रहा था,भागवत कथा का समापन मंगलबार को सुदामा चरित्र के वर्णन के साथ हुआ कथा व्यास द्वारा सुदामा चरित्र का वर्णन किये जाने पर पंडाल मे उपस्थित श्रोता भाव विभोर हो गए इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया के अनुज अखलेश बंटू शर्मा ने पहुँचकर ब्यास पीठ से आसीर्बाद प्राप्त किया इस मौके पर कथा व्यास ने कहा मित्रता करो तो भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जैसी करो सच्चा मित्र वही है जो अपने मित्र की परेशानी को समझें और बिना बताये ही मदद करें परन्तु आजकल स्वार्थ की मित्रता रह गई है जब तक स्वार्थ सिद्ध नहीं होता तब तक मित्रता रहती है अंत मे कथा व्यास ने भागवत कथा की पारीक्षत अखलेशी गौतम को कहा इसी तरह पुण्य कार्य करते रहो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ