Gwalior News :मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत पूरी हुई चयन प्रक्रिया




चीफ मिनिस्टर्स यूथ प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत मध्यप्रदेश में शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के संदर्भ में ग्वालियर जिले से 60 इंटर्न्स (जनसेवा मित्र) के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है । इसके लिए 19 से 29 वर्ष की आयु समूह के UG/PG में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले ग्वालियर जिले के 160 प्रतिभागियों को साक्षात्कार के लिए बुलाए गया, जिनकी चयन प्रक्रिया 4 से 7 जनवरी के बीच सम्पन्न हुई । ग्वालियर के चारों विकासखण्डों से 15 - 15 युवा (कुल 60) इंटर्न्स का चयन आई. टी. आई. ग्वालियर के बिरलानगर स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित साक्षात्कार के आधार पर किया गया ।
चयन समिति की अध्यक्षता एस.डी.एम. डबरा श्री प्रखर सिंह (आई.ए.एस) ने की। शासन द्वारा चयन समिति में सी.एम.फेलो एवं रिसर्च एसोसिएट सुश्री प्रियंका ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. मनोज अवस्थी एवं नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक सुश्री नेहा जादौन को रखा गया ।
सी.एम.फेलो एवं रिसर्च एसोसिएट सुश्री प्रियंका ठाकुर ने बताया कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वन एवं उनसे जुड़ी समस्यायों को समझने का सुनहरा अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार रुपये प्रति माह का स्टायपेंड दिया जाएगा, जिसकी अवधि छः माह की रहेगी ।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#JansamparkGwalior

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ