कर्नल (से.नि.) श्री संजय सिंह ठाकुर ने बताया कि भिण्ड जिले में निवासरत समस्त पूर्व सैनिकों, वीरनारियों एवं उनके आश्रितों के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भिण्ड में 10 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कर्नल (से.नि.) श्री संजय सिंह ठाकुर ने जिले में निवासरत समस्त पूर्व सैनिकों, वीरनारियों से अनुरोध कर कहा है कि 09 जनवरी 2023 तक टेलेफोन नंबर (07534236379), ईमेल dswobhi@mp.gov.in द्वारा सभी भूतपूर्व सैनिकों को सामूहिक तौर पर प्रभावित करने वाली समस्याएं भेजें ताकि 10 जनवरी 2023 को उनके सुलझाने हेतु की गई कार्यवाही पर सभी उपस्थित सैनिकों (पूर्व) को अवगत कराया जा सके। सैनिक सम्मलेन में 14 जनवरी 2023 को वेटेरेन्स डे के उपलक्ष्य में ग्वलियर में प्रस्तावित रैली की रुपरेखा के बारे में जानकारी भी दी जाएगी

0 टिप्पणियाँ