ग्वालियर : आज बरार धानुक समाज जिला ग्वालियर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवा सम्मान समारोह एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया । थाटीपुर चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष तथा भांडेर से पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया के सानिध्य में विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।*
इसके उपरांत अध्यात्म निकेतन के *पूज्य संत कृपाल सिंह जी महाराज* एवं बीज विकास निगम के चेयरमैन *पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल* के मुख्य आतिथ्य में समाज के युवा अध्यक्ष पवन भरदेले को *युवा सम्मान* से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष ललित कुमार सैन्या ने अतिथियों का स्वागत किया, तथा आभार प्रदर्शन युवा संभागीय अध्यक्ष एवं भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बैदोरिया ने किया, संचालन जिला एडवोकेट गजेंद्र दिसोदिया ने किया । इस अवसर पर समाज के अनेक युवा साथी उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ