*विद्यालय परिवार ने किया सूर्यनमस्कार कार्यक्रम तथा योगा एवं व्यायाम*
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् ब्लाक रौन के समन्वयक श्री जयप्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती वंडर पब्लिक सेन्ट्रल स्कूल मिहोना में धूमधाम के साथ मनाई गयी | इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य ग्राम भारती विद्यालय मेहदा श्री अवधेश बघेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कन्धों पर टिका हुआ है यदि युवा जागृत होगा तो देश का विकाश होगा हमें स्वामी विवेकानंदजी जैसे तुवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए तभी उनका जन्मदिवस मनाना सार्थक होगा इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित कृष्णस्वरुप पचौरी ने कहा कि स्वामी जी ने शिकागो विश्वधर्म सम्मलेन में अपने उद्बोधन में भारत का नाम रोशन किया है | हमें उनके बताये हुए मार्ग दर्शन पर चलना चाहिए | कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक महेश प्रताप सिंह कुशवाह ने की | सफल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरिबाबू निराला ने किया सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य श्री अविनाश मसीह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया | आभार प्रदर्शन संस्था के प्रबंधक श्री आशुतोष दौहलिया ने किया | कार्यक्रम में सभी विद्यालय परिवार एवं छात्र/छात्राओं ने सूर्यनमस्कार कार्यक्रम किया तथा योगा व्यायाम किए | कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों में सर्व श्री सतेन्द्र सिंह चौहान पत्रकार , पवन शर्मा, अनिल बौहरे आदि प्रमुख थे | कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त छात्र एवं छात्राओं तथा अतिथियों का स्वल्पाहार कराया गया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |

0 टिप्पणियाँ