गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने खमेरा मे कुश्ती महोत्सव का किया शुभारंभ



दतिया,प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया जिले के खमेरा मे कुश्ती खेल महोत्सव का शुभारंभ किया ।
गृहमंत्री ने दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हैं, पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री ने कहा कि दंगल (कुश्ती) हमारे देश का प्राचीन खेल है। इस खेल से जहां शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं जीवन में अनुशासन में रहने की शिक्षा भी मिलती हैं।
 गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार खेलों को विशेषकर देश के प्राचीन एवं परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को अनेकों सुविधाएं दे रही है।
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत प्रदेश के 8 शहरों में 27 खेलों का आयोजन 11 फरवरी तक किया गया है। जिसके तहत शुक्रवार को दतिया में मशाल रैली के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
CM Madhya Pradesh 
Dr. Narottam Mishra 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
Jansampark Madhya Pradesh 

Home Department of Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ