चंबल संभाग में लाड़ली लक्ष्मी योजना के शुभारंभ से अब तक 2 लाख 32 हजार 921 लाड़लियों का हुआ पंजीयन




प्रदेश में 232 करोड़ रूपये से अधिक की हुई छात्रृवत्ति वितरित 
साकांक्ष ब्यूरो 
चंबल संभाग के मुरैना, भिण्ड और श्योपुर में लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रारंभ वर्ष 2017 से अब तक 2 लाख 32 हजार 921 लाड़लियों का पंजीयन किया गया है। प्रदेश में 232 करोड़ रूपये से अधिक की छात्रृवत्ति वितरित हुई है।   
 ग्वालियर-चंबल संभाग के कमिश्नर श्री दीपक सिंह ने महिला बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी देते हुये बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना नियम 6(3) के अधीन प्रति लाड़ली लक्ष्मी को छात्रवृत्ति सहित 1 लाख 18 हजार रूपये प्रदाय किये जाते है, इसमें प्रत्येक लाड़ली को कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने पर 2 हजार रूपये, कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने पर 4 हजार, कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रूपये और कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रूपये की छात्रवृत्ति के रूप में दिये जाते है। लाड़ली लक्ष्मी के स्नातक, व्यावसायिक पाठ्यक्रम (न्यूनतम अवधि 2 वर्ष) में प्रवेश लेने पर 25 हजार रूपये दो किस्तों में दिये जाते है। 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर प्रत्येक लाड़ली को एक-एक लाख रूपये प्रदाय किये जायेंगे। यह लाभ शासन द्वारा निहित आयु पूर्ण हो जाने के पश्चात् विवाह करने और कक्षा बारहवी की परीक्षा में सम्मिलित होने के अधीन होगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश में 232 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ