क्रिकेट मैच के आखिरी दिन सेवड़ा ने जलालपुरा को हराया






 *भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी मुख्यातिथि के रूप में रहे मौजूद*
जितेंद्र यादव/देवानंद नायक 
भिंड
  जिंद बाबा क्रिकेट क्लव इगुई के तत्वाधान में खेले जा रहे  क्रिकेट टूर्नामेंट महाकुंभ 29 दिसंबर से 20  जनबरी तक इगुई महेवा पुलिया महाराजपुरा  पर खेला जा रहा है।कार्यक्रम में समापन दिवस मुख्यातिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी जी  मौजूद रहे। तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्लू यादव के द्वारा की गई।कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का  सर्व प्रथम माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके बाद अतिथियों का खिलाड़ियों  से परिचय कराया  क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम  दिन में मैच सेवड़ा व जलालपुरा के बीच खेला गया।जिसमे सेवड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।सेवड़ा ने बैटिंग करते हुए 20ओवर में 168 रन बनाकर आलआउट हो गयी और जलालपुरा के सामने 126 रनों का लक्ष्य रखा।जबाब में मैदान में उतरी जलालपुरा ने महज 20 ऑवर में 126 रन बनाकर यह मैच हार लिया।अंत मे विजेता का पुरस्कार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी  के द्वारा 21000 और शील्ड  प्रदान किया गया उपविजेता पुरुस्कार जलालपुरा को नगद11000 रू प्रदान किए गए 
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनूप त्यागी,संजय शर्मा,कमलेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,अनिल दीक्षित,राजू रावत,सरीफ खान,लंकेश यादव, राजा तिवारी,रमाकांत चतुर्वेदी, नीतेश परिहार,छोटू जलापुरा,अखलेश यादव,आशीष शुक्ला,सुनील दीक्षित सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे

*पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव के निवास पर पहुंचे  प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री चौधरी*
 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अशोक चौधरी ने इगुई के पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता कमलेश यादव के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की एवं उनका हालचाल जाना इस दौरान कमलेश यादव के निवास पर श्री चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।

* मैच समापन के बादश्री चौधरी ने मनाया अपने समर्थक भाजपा नेता संजय शर्मा का जन्मदिन*

क्रिकेट समापन के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी  ने  भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा  का फूल माला पहनाकर एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया एवं सभी लोगों को मिठाई वितरण की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ