कांग्रेस नेता स्वदेश शर्मा बने भिण्ड-दतिया लोकसभा क्षेत्र को-ऑर्डिनेटर ,लीडरशिप डवलपमेंट मिशन के अंतर्गत हुई नियुक्ति


भोपाल (देवानंद नायक )भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आरक्षित लोकसभा क्षेत्र भिंड दतिया के लिए लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (LDM) के अंतरगत को लोकसभा कोऑर्डिनेटर के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री स्वदेश शर्मा जी को  नियुक्त किया है इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा बधाई दी गई साथ ही
वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया
गौरतलब है भिण्ड जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र के दबोह कस्बे के निवासी स्वदेश शर्मा युवक कांग्रेस से अपनी राजनैतिक पारी शुरू कर व्हाया किसान कांग्रेस , मीडिया पैनलिस्ट व प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर संगठन में अपनी गहरी छाप छोड़ी है कॉग्रेस संगठन ने भरोसा व्यक्त कर एक नई संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है हालांकि यह बड़ी चुनौती भी है क्योंकि लम्बे समय से भिण्ड लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ