भिण्ड : (देवानंद नायक )जिले की लहार नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा 21 जनवरी 2023 को लहार गौरव दिवस मनाया जाएगा नगर में यह प्रथम गौरव दिवस का आयोजन होगा जोकि आगामी वर्षो में प्रतिवर्ष मनाया जाएगा इस आयोजन में बतौर मुख्यातिथि मप्र शासन के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह होंगे इस विषय मे जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद लहार के सीएमओ महेश पुरोहित ने बताया कि लहार गौरव दिवस के अवसर पर नगर में स्कूली छात्रों छात्राओं द्वारा नगर में रैली या चल समारोह नगर के भी बस स्टैंड तक निकाला जाएगा उसके पश्चात नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के वरिष्ठ नागरिकों (महिला - पुरुष दोनों) का अभिनंदन किया जाएगा , नगर परिषद के सभी पूर्व जनप्रतिनिधियों जिन्होंने नगर का नेतृत्व किया सभी पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षदगण का सम्मान अभिनंदन होगा , सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों व सभी पूर्व सैनिक , सैनिक वीरांगनाओं का यथोचित सम्मान किया जाएगा नगर के सभी मीडियाकर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा उसके पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन तिवारी (मिनी अनूप जलोटा) व उनकी टीम द्वारा भजन संध्या आदि कार्यक्रम सम्पन्न होंगे इसी दिन नगर को एक नवीन बस स्टैंड की सौगात दी जाएगी यानी कि नवनिर्मित झांसी रोड बस स्टैंड का लोकार्पण किया जाएगा

0 टिप्पणियाँ