भिण्ड : जिले की नगर पालिका परिषद लहार द्वारा रविवार 15 जनवरी 2023 को स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2023 के अंतर्गत नागरिकों की सहभागिता हेतु जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम लहार आरए प्रजापति नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश नौरोजी, नगरपालिका उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान एडवोकेट, तहसीलदार नवीन भारद्वाज और मुख्य नगरपालिका अधिकारी लहार महेश पुरोहित की उपस्थिति में संपन्न हुई, कार्यशाला में नगर पालिका परिषद के पार्षदगण विभिन्न विभागों अधिकारीगण विद्यालय प्राचार्य एवं परिषद के कर्मचारी व पत्रकारगण उपस्थित रहे, कार्यशाला मे इंजीनियर सूरज गर्ग के द्वारा जीरो वेस्ट इवेंट के विषय प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से बताया गया जिसमें नगर पालिका लहार के द्वारा स्वच्छता से संबंधित किए गए कार्यों की उपलब्धियों और सूखे एवं गीले कचरे को नष्ट कर उसके उपयोगी बनाने के टिप्स भी बताएं, जिस पर नगर पालिका लहार निरंतर कार्य कर रही है, वर्ष 2016 से 2023 तक स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है जिसमें वर्ष 2023 में स्वच्छता के अंतर्गत प्रमुख उद्देश्य कचडे को नष्ट कर उसको उपयोगी बनाना है,स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत नगरपालिका का प्रमुख उद्देश्य, नागरिकों को स्वच्छ बाताबरण, पीने का स्वच्छ पानी और प्रकाश की उत्तम व्यवस्था करना है ,नगर पालिका लहार के द्वारा 14 गाड़ियों की सहायता से एवं 58 लाख की लागत से निर्मित संयंत्र से 60 टन कचरा प्रतिदिन नष्ट किया जा रहा है और नगर से गोबर एकत्रित कर,गोबर की लकड़ी का भी निर्माण कराया जा रहा है, शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय प्रत्येक कार्यालय के प्रमुख द्वार पर पर स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2023 के क्रम में फ्लेक्स लगाना अनिवार्य बताया गया है, कार्यशाला में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी पार्षदों,पत्रकारों,सभी विभाग प्रमुखों और नगर पालिका के कर्मचारियों के सहयोग से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है जिसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है नागरिकों को जागरूक कर स्वच्छता का संदेश देना है जिससे मध्यप्रदेश में नगरपालिका लहार का स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके

0 टिप्पणियाँ