DATIA NEWS :तीन दिवसीय वेतन निर्धारण शिविर का आयोजन 26 दिसम्बर से


दतिया : कलेक्टर ने शिविर के आयोजन हेतु दिए निर्देश
आयुक्त ग्वालियर संभाग द्वारा दिये गए निर्देशानुसार कलेक्टर श्री संजय कुमार ने जिला कोषालय अधिकारी श्री शिवचरण श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वह संभाग आयुक्त के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय दतिया में सातवें वेतन आयोग के लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु तीन दिवसीय विशेष वेतन निर्धारण शिविर का आयोजन 26 दिसम्बर 2022 से प्रारंभ करें जो कि 28 दिसम्बर 2022 तक चलेगा।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री शिवचरण श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष शिविर लगाने का मूल उद्देश्य यह है कि जिन कार्यालय में अभी तक सांतवे वेतन आयोग द्वारा निर्धारित वेतनमान जिन कर्मचारियों के वेतन निर्धारण नहीं किये गए है और लंबित पड़े हुए है उन्हें शीघ्र ही जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझकर ऑनलाईन गणना पत्रक सहित तैयार कर शिविर में आये संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा ग्वालियर के अधिकारियों से आवश्यक रूप से अनुमोदन करा लें।
कोषालय अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दें कि कर्मचारियों के वेतन निर्धारण प्रकरणों का शीघ्र ही निराकरण करायें तथा जिला कोषालय दतिया में समस्त प्रकरणों का निराकरण होने पर प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें।
CM Madhya Pradesh
Department of Finance, Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Labour, Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#datia

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ