भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम, भिटारी, उडीना,तालगांव,ऊडी,बैसौरा बोदर का दौरा किया ।
जितेंद्र यादव/देवानंद नायक
दतिया
चाय पर चर्चा कार्यक्रम में गांव की चौपाल पर भाजपा के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और निराकार का आश्वासन दिया ।
पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है। मप्र की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने जनता के उत्थान के लिए काम किया है । मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी कार्य योजनाओं के माध्यम से सबका उत्थान हो रहा है । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से लेकर लाडली लक्ष्मी योजना किसान क्रेडिट कार्ड सहित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जनता के हित कल्याण के कार्यक्रम हो रहे हैं ।

0 टिप्पणियाँ