भिंड || जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया की जानकारी के अनुसार आज जिला चिकित्सालय भिंड में जिला सह मीडिया प्रभारी अमित यादव ने रक्तदान किया इस अवसर पर यादव ने कहा कि रक्तदान सभी लोगों को करना चाहिए यह कुछ निश्चित प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम करता है /और अच्छी सेहत - नियमित रूप से रक्तदान शरीर की कोशिकाओं को प्रोत्साहित करता है जिससे शरीर की फिटनेस सुधरती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने मैं मदद मिलती है उन्होंने कहा कि 18 से 60 साल की उम्र का कोई व्यक्ति रक्तदान कर सकता है बस इसके लिए जरूरी है कि वह स्वास्थ्य हो अगर आपको कोई बीमारी है या आप कोई दवा ले रहे तो बेहतर होगा कि रक्तदान से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लें उसके बाद रक्तदान करना चाहिए / सभी को रक्तदान करना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है
साथ में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेश शर्मा नितेश अग्रवाल,अरशद खान आदि लोग मौजूद रहे!

0 टिप्पणियाँ