लखनऊः सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को बिहार पुलिस लखनऊ पहुंची है। गैर-जमानती वारंट लेकर आई बिहार पुलिस ने सबसे पहले लखनऊ की पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है, जिसके हिसाब से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस को आशंका थी कि सुब्रत राय सहारा शहर में छिपे हैं। ऐसे में गोमती नगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के मुख्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की गई। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की टीम भी यूपी आई थी। मध्य प्रदेश के दतिया में रॉय के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं।

0 टिप्पणियाँ