जितेंद्र यादव/देवानंद नायक
शिवपुरी :भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने आज शिवपुरी जिले के कौलारस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण बर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित किया । बहीं भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बस्ती सम्पर्क अभियान में शामिल हुए तथा भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति छात्राबासों में संचालित कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की,बहीं शिवपुरी में धानुक बंशकार समाज के बरिष्ठ समाजसेवी गयाजीत के सानिध्य में समाजबंधुओं से मुलाकात की । इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीर सिंह सगर, मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द बैदोरिया, उपाध्यक्ष नीरज खटीक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।*

0 टिप्पणियाँ